शामली। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के गढ़ी पक्की के प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश चौहान ने बताया कि इंटर की भूगोल विषय की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कॉलेज में होगी। जिसमें जनपद के सभी कॉलेजों के वंचित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा 13 मार्च से 16 मार्च के बीच कराई जाएगी। सभी वंचित परीक्षार्थी कॉलेज या फिर डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर परीक्षा की तिथि व समय जान सकते है।