शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों की बी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई। आरके इंटर कॉलेज में यह परीक्षा 74 यूपी बटालियन बड़ौत के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल और 37 बटालियन गाजियाबाद के कमान अधिकारी कर्नल हरप्रसाद के निर्देशन में संपन्न हुई। कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में 85 यूपी बटालियन के तहत आने वाले 12 विद्यालयों के पंजीकृत 294 कैडेटों में से 283 ने परीक्षा दी। परीक्षा में लिखित, ड्रिल टेस्ट, वेपन, मैपरीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इस दौरान लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर नरेश बूंटा, नायब सूबेदार अमर सिंह, हवलदार बलकार सिंह, हवलदार संदीप राणा, सुभाष, कुल बहादुर राणा, जसबीर सिंह, धन बहादुर, ओमप्रकाश, सुखपाल सिंह, संजीव कुमार, मदन कुमार, संजीव कुमार पंवार, मनजीत पंवार, योगेंद्र कुमार और सुशील कुमार आदि का सहयोग रहा।