फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शादी करो, तब जाकर मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शादी करो, तब जाकर मिलेगा ऋण
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला निवासी महापारा ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच अप्रैल 2017 को उसने प्रधानमंत्री स्व रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार के लिए फाइल तैयार की थी और इसकी जांच प्रक्रिया पूरी करा दी। यह पत्रावली बैंक तक पहुंच गई। आरोप है कि मैनेजर ने इसके लिए 50 हजार रुपये मैनेजर को रिश्वत भी देनी पड़ी। इसके बाद प्लांट में मिट्टी भराव कराकर तैयारी पूरी कर ली। युवती के अनुसार वह तब से बैंक के चक्कर काट रही है, लेकिन मैनेजर ने ऋण नहीं दिया। आरोप है कि मैनेजर उस पर कमेंट करता है। मंगलवार को जब वह बैंक में गई, तो आरोपी मैनेजर ने उसको कहा कि वह पहले तुम शादी करो और उसके बाद शादी प्रमाण पत्र फाइल में संलग्न करो, तब जाकर ऋण पास होगा। इसके बाद युवती टूट गई। पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें