झिंझाना (शामली)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल दिया। नगर अध्यक्ष विनोद संगल के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की संगठन प्रदेश के 27 जिलों में अपना कार्य कर रहा है। जल्द ही अन्य प्रदेशों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ, झांसी, इलाहाबाद एवं गोरखपुर मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया की अगले सप्ताह व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड, जीवन दुर्घटना बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू कराने की मांग करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कस्बे के व्यापारी धनंजय कौशिक को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में विनोद संगल, अनिल गर्ग, सुनील बंसल, गौरव शर्मा, कृष्ण चंद राजवंशी, रजनीश अमित शर्मा, उत्तम सैनी, विपिन गर्ग, सरवेश मित्तल, विजय बिंदल, मनीष बिंदल आदि व्यापारी उपस्थित रहे है।