फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनत में निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनत में सोमवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली गई।
सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पूर्व नगर पंचायत बनत कार्यालय पर शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना हुई। इसके बाद, नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार और अधिशासी अधिकारी रवि यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन हुआ। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि नगर में तीन स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 635 घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालने के लिए कस्बे में स्कूल एवं अन्य स्थानों पर 45 डस्टबिन रखवाए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत कर्मियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें