शामली।
सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखुपुरा कंडेला में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने हाउस के अनुसार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिसमें वॉलीबाल और खो- खो में सुभाष हाउस की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्राम प्रधान विलियम चौहान और शीशपाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक सुखपाल सिंह चौहान व प्रधानाचार्य चंद्रभूषण कौशिक ने सभी बच्चों को खेलों का महत्व समझाया। इस दौरान मनोज चौहान, स्वाति पांचाल, विपिन कुमार, कर्ण वर्मा, दीपक कुमार, भावना व मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।