शामली। श्री दादी सेवा संस्थान हनुमान धाम पर दादी सती रानी झुंझनू वाली का जन्मोत्सव पर भव्य दरबार सजाया गया। इस मौके पर 56 प्रकार के भोग का प्रसाद लगाया गया। देवेंद्र अरोरा, सुनील अरोरा, हरीश नामदेव ने भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। देवेंद्र ने गणेश वंदना के साथ ओढ़ के चुनरिया लाल आओ दादी मेरे आंगना में भजन प्रस्तुत किए। सुनील अरोरा, हरीश नामदेव ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, राहुल शर्मा, संध्या शर्मा, अमन, गौरव गर्ग, प्रदीप ऐरन, विजय, मनोज, मनोज वर्मा मौजूद रहे।