कोरी समाज का धरना समाप्त
ऊन। तहसील में अनुसूचित जाति के कोरी समाज के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर कोरी समाज के लोगों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। बाद में तहसीलदार यधुवंश कुमार वर्मा के आश्वासन पर कोरी समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। कोरी समाज के लोगों ने प्रमाण पत्र न बनाए जाने पर सभी ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका आरोप है कि शासनादेश में कोरी समाज को अनुसूचित जाति में दर्ज किया गया है, फिर भी उनके प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे। जबकि शामली तहसील में कोरी जाति के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाएं जा रहें है। तहसीलदार यधुवंश कुमार वर्मा ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। धरने में विनोद, राधेश्याम, रामवीर, सोमपाल, मोहित, वंश, वकील, आदेश, सचिन, रवि आदि लोग मौजूद रहे।