फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कालू बाबा जयंती पर समाज ले नशा छोड़ने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। गढ़ीपुख्ता में कश्यप समाज की बैठक में समाज को नशा मुक्त करते हुए समाज की एकता और शिक्षा की ओर ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कश्यप समाज की कस्बा गढ़ीपुख्ता में कंवरपाल कश्यप के निवास पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें भोपाल सिंह ने कश्यप समाज को शिक्षा की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर समाज ज्यादा शिक्षित होगा तो लोग राजनैतिक स्तर तक पहुंचने में कामयाब होंगे। कहा कि 20 सितंबर को महर्षि कालू बाबा की जयंती पर सभी नशा, जुआ आदि बीमारी से दूूर होने का संकल्प ले। उन्होंने कालू बाबा की जयंती हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता साधूराम कश्यप और संचालन कंवरपाल कसेरवा ने किया । इस दौरान भोपाल सिंह, संजीव, इंद्रपाल, रोहताश, दीपक, अनिल, रोशन कुडाना, रणधीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें