व्यापारी ने गुहार लगाई
शामली। नगर के मोहल्ला मंडी मार्श गंज निवासी व्यापारी संजय कुमार के एक मुनीम ने बाजार से 13 लाख रुपये उधार के रूप में वसूल लिए थे। बाद में व्यापारी को इसका पता चला था, तब से व्यापारी अपने रुपये मांग रहा है, लेकिन आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया जा चुका है। शनिवार को संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डीजीपी सुलखान सिंह तथा अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजकर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है।