फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में कार चालक ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे में घायल हो गये। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गढी शखावतपुर निवासी संजीव और आशीष अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर शामली के गांव कुड़ाना में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया कि जैसे ही उनकी बाइक फुगाना से लिसाढ़ वाले रास्ते के बीच पहुंची तो सामने से ही आ रही कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि तीनों लोग घायल हो गये। मौके पर भीड़ एकत्र हो गयी। राहगीरों ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। जहां पर उनका उपचार किया गया। देर शाम तक कोतवाली में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें