फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली से कांधला स्टेशन की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में बृहस्पतिवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। यात्रियों ने डायल-100 पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव की जांच की तो मृतक की जेब से मिले दवाइयों के पर्चों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी ओमवीर पुत्र श्यामलाल के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। ओमवीर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे विकास ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से मना करते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने घर ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें