फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास पूजा महाआरती के साथ शिवपुराण कथा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांधी चौक मैदान में चल रही शिव महापुराण कथा का रविवार की रात व्यास पूजा महाआरती के साथ समापन हो गया। राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कथा व्यास स्वामी विवेकानंद महाराज को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कथा व्यास स्वामी विवेकानंद महाराज ने शक्ति स्वरूप मां जगदंबा का वर्णन किया। कहा कि शक्ति प्रकृति के बिना संसार अधूरा है। वह अपूर्ण हैं। जब शक्ति प्राप्त होती है तो तभी भक्ति से संसार रूपी कर्म की प्रधानता बनती है। स्वामी विवेकानंद महाराज का आयोजन समिति की ओर से व्यास सम्मान किया गया। भगवान शिव की 108 दीपकों के साथ महाआरती की गई। कथा समापन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में योगी राजू नाथ महाराज गोरखपुर, बाबू राम नायक, राजेंद्र भगत, मास्टर देवेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर नारंग, मदन लाल आहूजा, बोधराज नारंग, डाक्टर आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें