जलालाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वन विभाग की तरफ से प्राप्त 200 छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कहा कि वृक्ष हमारी धरा का श्रंगार हैं। यह हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुउपयोगी होते हुए हमें छाया और फल प्रदान करते है। इसलिए हमें धरा को हरा भरा बनाना है। पौधरोपण के दौरान भाजपा नगर मंडल के डाक्टर रामफूल सिंह, बोबी शर्मा, ठाकुर वेद सिंह, महामंत्री चक्रेश चौहान, नरेश शर्मा, बीआरसी समन्वयक सुदेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक शोभाराम, भूप सिंह और ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।