फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप निषाद समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के बैनर तले कश्यप निषाद समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
मंगलवार को संगठन से जुड़े कार्यकर्ता लाला टोपी पहनकर कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। प्रदर्शन करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप, श्रीपाल कश्यप, लोकेश कश्यप, सुधीर कश्यप और संजू कश्यप ने बताया कि केवट, मल्लाह, कहार, कश्यप, निषाद, रैकवार, बाथम, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, धीमर और राजभर को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में जनवरी 2017 में शासनादेश जारी हुआ, लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, पूर्व सांसद फूलन देवी के हत्यारोपी शेर सिंह राणा को फांसी की सजा होनी चाहिए, जबकि भाजपा उसको सम्मानित करा रही है। मांग कि फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाए तथा कश्यप-निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न बंद कराया जाए। इस दौरान प्रदीप कश्यप, कमलजीत कश्यप, शंकरदेव कश्यप, सुधीर कश्यप, दीपक कश्यप, सतपाल, अनुज, अनिल, संजीव कश्यप, लोकेश कश्यप, ओमवीर सिंह कश्यप और शुभम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें