फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर गुरूओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले भर में गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरु को भगवान के समान बताकर सम्मानित किया गया हैं।
रविवार को मंदिर हनुमान धाम पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि गुुरु ही सच्चा मार्ग दर्शक है, उसका स्थान गोविंद के समान है, वह जीव को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। ईश्वर प्राप्ति का माध्यम भी गुुरु ही है। समिति की महिला जिला प्रभारी कुमुद शर्मा, डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने विचार रखे। पवन कुमार, मधु, कौशल, रमा ने योग से होने वाले लाभ बताए। वीना अग्रवाल, पिंकी, उषा, कविता, अरुण संगल, डॉक्टर संजय शर्मा, करुण द्विवेदी, सुनील कौशिक, पूनम शर्मा, मंजू मित्तल, मीनाक्षी, सुरभि, नीलम मौजूद रहीं। उधर, पानीपत रोड गुलजारी वाले मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी और उनके शिष्यों को उपहार देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कढ़ी चावल, हलुआ पूरी का प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें