शामली। गांव लिलौन निवासी सीमा (40) पत्नी सोमदत्त कैराना रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती है। बुधवार को वह अस्पताल के सामने स्थित एक खोखे पर चाय लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह एक मोपेड से टकरा कर घायल हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मोपेड चालक को पकड़ लिया। सूचना पर चालक के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और पीड़ित पक्ष से फैसला करने का प्रयास शुरू कर दिया।