जलालाबाद।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज में जामा मस्जिद के निकट रहने वाले इनामुल्ला का 25 वर्षीय पुत्र इरशाद दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब अमीरात में एक कंपनी में मशीन आपरेटर के पद पर कार्य करता था। इरशाद की वहां बीमारी के चलते मौत हो गई। रविवार को वहां से कॉल आई। पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए। परिवार के कय्यूम ने बताया कि उसके दो छोटी बेटियां एवं एक बेटा है। घर की स्थिति को देखते हुए तथा शव को विदेश से लाने में होने वाली परेशानी के मद्देनजर इरशाद का शव सउदी अरब में ही सुपुर्द-ए-खाक करने का फैसला किया गया।