फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोजगार मेले में 50 युवाओं का चयन

Mon, 16 Jan 2023 10:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना ब्लॉक पर आयोजित रोजगार मेला
विज्ञापन
शामली, कैराना। ब्लॉक कार्यालय पर रोजगार मेले में 150 युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 50 बेरोजगार युवाओं का पटल पर ही चयन कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नौ कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर 150 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 50 युवाओं का आवश्यक दस्तावेज लेकर पटल पर ही चयन कर दिया गया। मेले में राजकीय आईटीआई कैराना के प्रभारी मुकेश पाराशर, अमरजीत, सेवायोजन कार्यालय से सितेंद्र, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें