फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया

विज्ञापन
कैराना कटहेरा धर्मशाला में आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

कैराना। कटहरा धर्मशाला में जय हिंद सामाजिक संस्था शामली की ओर से रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। बुधवार को कस्बे की कटहरा धर्मशाला में जय हिंद सामाजिक संस्था शामली की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के ब्लडबैंक के टेक्निकल सुपरवाइजर सोराज सिंह, परामर्श दाता शमशेर सिंह, स्टाफ नर्स ममता चौधरी, लैब असिस्टेंट राहुल राणा, पीआरओ आबिद ने रक्तदान करने वाले लोगों की जांच की और रक्तदान उपरांत उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संदीप गोयल, सचिव मनोज कुमार, शामली नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा, कैराना नगर अध्यक्ष निपुण गर्ग आदि का सहयोग रहा।

कैराना कटहेरा धर्मशाला में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें