फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कबाड़ी बाजार स्थित कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोर गल्ले में रखे 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाजपतराय पुरानी शिवमूर्ति निवासी राजेश गोयल की कबाड़ी बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार शाम को वह रोज की तरह दुकान पर ताला बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। कपड़ा व्यापारी राजेश गोयल ने 45 हजार रुपये चोरी होना बताया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया दुकान में नकदी चोरी की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें