झिंझाना। पुलिस बनकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से साइबर ठग ने 45 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सोमवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार के पास एक कॉल आई जिसमें उसने अपने आप को झिंझाना थाने का सब इंस्पेक्टर बताते हुए कहां की मेरा नाम गौरव है तथा मेरी अभी पोस्टिंग हुई है और मैं आपको थाने से नगद 70 हजार दिलवा रहा हूं। मेरे परिचित का एक्सीडेंट हो गया है तथा वह मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती है। इमरजेंसी में जरूरत है। आप किसी जन सेवा केंद्र वाले का मुझे नंबर दे दीजिए और उन्हें बता दीजिए। इस पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार ने अपने दो अलग-अलग परिचितों से करीब 45 हजार रुपए ठग के खाते में डलवा दिए। बाद में ठग ने अध्यक्ष से ओर पैसों की मांग की जिस पर नौशाद ठेकेदार को शक हुआ तो उसने थाने में मालूम किया तो थाने वालों ने गौरव नाम का कोई भी कर्मचारी होने से मना कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने ठग के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।