फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थय शिविर में 160 मरीजों का आपरेशन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 430 मरीजों की आंखों की जांच की गई। रविवार को कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में स्वास्थ्य शिविर मेें डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. अंशुल भारद्वाज ने मरीजों की आंखों की जांच की। मोतियाबिंद की कमी पाए जाने पर 160 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया गया। ऑपेरशन के लिए लॉयंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। मधुमेह- ब्लड प्रेशर जांच शिविर में शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच डॉ. जगमोहन सिंघल, डॉ. सुशील संगल ने की। डॉ. खुर्शीद अनवर ने किट वितरित की। 220 मरीजों की शुगर और 405 के ब्लड प्रेशर की जांच की गई। भोजन के पैकेट डॉ. रविंद्र तोमर, डॉ. प्रियंवदा तोमर संचालित पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट के सहयोग की गई। बिस्किट के पैकेट महेंद्र गोयल के सहयोग से वितरित किए गए। शिविर मेेें अनिल कच्छल, राहुल जैन, नंद कुमार कंसल, खुशीराम अरोरा, रामफल गर्ग, मोहित, रणधीर सिंह का विशेष सहयोग रहा। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला कैंप 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें