फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले की 43 बदहाल सड़कों का होगा निर्माण

Tue, 20 Feb 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की गन्ना विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई 43 सड़को के दिन बहुरने वाले हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने गन्ना विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की 43 सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। अगले तीन माह में सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़काें के टेंडर छोड़ दिए हैं। लाेकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बदहाल सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। उत्तर प्रदेश शासन को जिले के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़कों के निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा था। शासन ने 410 कुल सड़कों में से 43 सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि गन्ना विभाग से हस्तांतरित हुई कुल 43 सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि शासन से अवमुक्त हो गई है। सभी सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की 43 सड़कों की सूची
: शामली करनाल मार्ग से मालैंडी मार्ग तक नहर की पटरी मार्ग
: ऊन चौसाना मार्ग से लहरीपुर मार्ग
: ऊन बाईपास से भमेड़ी मार्ग
: भोगी माजरा से डाकोवाली शामली रोड
: कैराना से मायापुर रोड से कैराना खंंदरावली मार्ग
: खंदरावली नहर पटरी से ऐरटी मार्ग
: शेखपुरा मेनरोड से कसेरवा कला रोड
: कैराना-झिझाना मार्ग से पांवटी कला मार्ग
: कैराना तितरवाड़ा मार्ग से बुच्चा खेड़ी मार्ग
: तितरवाडा-सहपत मार्ग से डुंडूखेड़ा मार्ग
: शामली बनत पुल से भिक्की गोहरपुर मार्ग
दिल्ली- सहारनपुर मार्ग से तितारसी पुल तक सड़क निर्माण
: गोहरपुर क्रय केंद्र से खेड़ी बैरागी मार्ग
: तलबा माजरा बस अड्डे से खेड़ी वैरागी मार्ग
: आल्दी से किशोरपुर मार्ग
: मवी से डेरा सरदार मार्ग
मलक पुर नाला पुल से बाईपास मार्ग
शामली-सहारनपुर मार्ग तक सिक्का बाईपास मार्ग
पंजोखरा फाटक से जसाला मार्ग
केरटू बांध से जैनपुर मार्ग
खंदरावली मार्ग से घिस्सू गढ़ मार्ग
माल्हीपुर रजबहे से मतनावली मार्ग
कैराना रामड़ा मार्ग, बाइपास से मोहल्ला खैल कला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें