फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पखवाड़ा में अब तक 429 बच्चे मिले कुपोषित

विज्ञापन
शामली में पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन करती आंगनवाड़ी कार्यकत्री? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद शामली में पोषण अभियान के अंतर्गत 21 मार्च से चार अप्रैल तक निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मार्च से 27 मार्च के मध्य आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम सप्ताह में 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चों की लंबाई/ ऊंचाई तथा वजन लेते हुए उत्सव का चिन्हांकन, उचित पोषण/चिकित्सीय सलाह और अनुश्रवण किया जा रहा है। दूसरे सप्ताह में 28 मार्च से चार अप्रैल के मध्य लैंगिक संवेदनशीलता और जल प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन व रोकथाम तथा विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के संबंध में जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों के आयोजन पर फोकस किया जाना है। बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत अब तक कुल 58129 बच्चों का वजन किया गया, जिसमें से 57700 स्वस्थ और 429 कुपोषित चिन्हित किए गए। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व स्वास्थ्य विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें