फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

झिंझाना। गांव पुरमाफी में वृद्ध किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
गांव पुरमाफी निवासी 80 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र सिंह की शनिवार रात को अचानक तबियत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में गढ़ीपुख्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ के अस्पताल में किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर मेरठ पुलिस अस्पताल ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें