फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्रशासन ने गांव अकबरपुर सुन्हेटी में दो कब्रिस्तान की कई बीघा भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में पहुंचे। ग्रामीणों ने एक दिन पहले ही संपूर्ण समाधान दिवस में दो कब्रिस्तान की कई बीघा जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे कर फसलें उगाने की शिकायत की थी। नायब तहसीलदार ने कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की, जिसके बाद उन्होंने अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें