फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शोषण करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बुुधवार को जिले की एक महिला ने कलक्ट्रेट में राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह एक समिति में कार्य करती है। करीब एक साल से एक व्यक्ति उनके मोबाइल पर कॉल कर शोषण कर रहे है। इसकी उन्होंने रिकार्डिंग करने की बात कहते हुए इसकी शिकायत करने को कहा, लेकिन इसके बाद भी वह उन्हें परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने सीओ सिटी एके सिंह को मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें