फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जहानपुरा में स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम ने जहानपुरा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता जांची।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा जहानपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल में पहुंचें। जहां उन्होंने अध्यापकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मिड-डे मील में बनाए गए खाने को भी परखा। एसडीएम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से सभी विषयों के प्रश्न पूछे। वहीं गणित विषय में विद्यार्थी कमजोर मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को गणित विषय पर अधिक ध्यान दिये जाने पर जोर दिया। उधर, इंड्रस्टियल एरिया स्थित ओरिएंटल बैंक में आधार कार्ड बनाने का सेंटर खुला हुआ है। पिछले काफी दिनों से शिकायतें मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम मौके पर पहुंचे। वहां पर आधार कार्ड मशीन बंद थी और कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगी थी। जिस पर उन्होंने सेंटर संचालक को मौके पर बुलाया तथा कहा कि मशीन बंद होने से जनता को परेशानी होती है। उधर, एसडीएम ने बताया कि शाखा प्रबंधक को आधार कार्ड सेंटर निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने को कहा गया है, ताकि किसी दूसरे को हस्तांतरित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें