फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।
रविवार को लायंस क्लब शामली द्वारा शहर के भैंसवाल रोड पर लाला गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल तथा डिस्ट्रिक गवर्नर विनय मित्तल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अशोक मित्तल ने कहा कि स्वर्गीय लाला गंगाशरण गर्ग के पुत्र अशोक गर्ग ने गरीब लोगों की मदद के लिए आई हॉस्पिटल निर्माण के लिए भूमि दान दी है, जिसमेें क्लब के पदाधिकारियों ने करीब 50 लाख रुपये का डोनेशन एकत्रित किया है। उन्होंने बताया कि भवन का जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि आठ माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद हास्पिटल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक मित्तल, मयंक जैन, अनिल कुच्छल, अशोक गर्ग, डाक्टर पीके गोयल, अशोक बंसल, डाक्टर अर्जुन वर्मा, विजय कौशिक, नीरज वशिष्ठ, सुनील महेश्वरी, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें