शामली। दो अक्तूबर को झिंझाना क्षेत्र के कमालपुर में पुलिस कर्मी को गोली मारकर रायफल लूट की घटना का खुलासा कर खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को गणतंत्र दिवस परेड पर सम्मानित किया जाएगा। इस टीम में वर्तमान में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ,सब इंस्पेक्टर सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सतपाल सिंह, स्वाट टीम के कांस्टेबल नितिन कुमार ,कांस्टेबल राहुल सर्विलांस सेल और दुर्गेश डबास हैड कांस्टेबल स्वाट टीम को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पत्र और चिह्न दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड पर उन्हें सम्मान दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय से वर्ष में सराहनीय कार्य के लिए इस टीम को चयनित किया गया है।