सुंदरकांड पर सुख शांति की कामना
जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन श्रीराम मंदिर में हनुमान जी का दरबार फूलों से सजाया गया। सुंदर कांड समिति ने सामूहिक रूप से संगीतमय पाठ किया और हनुमान जी की प्रार्थना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अखंड सुंदर कांड पाठ के उपरांत समिति के भजन गायकों ने भक्ति भाव से शिव, पार्वती, राधा, कृष्ण, राम, सीता, मां दुर्गा, भक्त हनुमान के भजनों को सुनाकर भक्ति रस की धारा बहाई। पंडित राधेश्याम कथा वाचक, बोधराज नारंग, पंडित राजेंद्र प्रसाद, श्याम सुंदर, राजकुमार रुहेला, राजेंद्र भगत आदि ने भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। कार्यक्रम में हरीश शर्मा, अंकित गोयल, अमित शास्त्री अभिषेक शर्मा, राजेश कुमार सैनी, अतुल सैनी आदि रहे।