फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर पकडने को मथुरा से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे में बंदरों के आतंक से जल्द मुक्ति मिलेगी। लोगों की शिकायत पर नगरपालिका ने मथुरा से बंदर पकड़ने की टीम बुलाई है।
विज्ञापन

शनिवार को मथुरा से शकील अहमद की अगुवाई में बंदरों की धरपकड़ के लिए पांच सदस्यीय टीम कैराना पहुंची। टीम ने कोतवाली से अभियान शुरू कर कई बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया। जबकि इसके अलावा भी तहसील, कोर्ट परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर धरपकड़ की गई। बताया जाता है कि महीनों से कैराना में खूंखार बंदरों का झुंड आए दिन किसी न किसी नागरिक पर हमला कर घायल कर देता है। यही नहीं, सरकारी कार्यालयों में भी वह सिर का दर्द बने हुए हैं। टीम का यह अभियान कई दिनों तक जारी रहेगी। टीम के साथ में स्थानीय पालिका की टीम भी सहयोगी के रूप में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें