फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी करेगा शेख समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के इदरीश बेग बिहार कालोनी में नेशनल शेख समाज एकता संगठन की ओर से समाज की एक बैठक हुई। जिसमें कहा कि युवा वर्ग का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। बच्चों को बुरी लत से दूर रखकर शिक्षित बनाना होगा। इसके अलावा बैठक में शादी के दौरान दहेज के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। समाज को ऐसी बुराइयों से बचना होगा। समाज में दहेज प्रथा का विरोध किया गया। गरीब बेटियों की शादी के लिए समाज संगठित होकर मदद करेगा। बैठक में 26 जनवरी को समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संचालन हाजी अख्तर हुसैन और अध्यक्षता जाकिर इटावा ने किया। इस दौरान मास्टर इरफान, डॉक्टर हारूण, बिलाल, मास्टर खुर्शीद, हाजी इकबाल, फरीद, हाजी असलम, मास्टर इरफान, रोजूदीन, मास्टर ताहिर, शाहनावाज, साजिद सिद्दकी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें