उपाध्याय समाज का हित सपा में सुरक्षित
शामली। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज का हित सपा में सुरक्षित है। उन्होंने सपा पिछड़ा वर्ग को मजबूत करने पर जोर दिया। शनिवार को सपा पिछड़ा वर्ग की जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने महंगाई व बढ़े हुए बिजली के बिलों को कम करने की मांग की गई। इस मौके पर राजकुमार जैन, सन्नवर, नदीम, जावेद मुनव्वर, उस्मान, मोहसीन, सोनू, साहिल, आसिफ, सलमान, महताब, मोमीन जोगी आदि मौजूद रहे।