फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज गोयल के प्रयासों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नीरज गोयल के प्रयासों को इंडस्ट्री ने भी सराहा
शामली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हाल ही में करनाल में सम्मानित हुए बनखंडी रोड स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर दस के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल को इंडस्ट्री से भी सराहना की है। हाल ही में करनाल में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में नीरज गोयल को सम्मानित किया गया था। इस कारण नीरज गोयल की अपने कार्य के चलते सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही थी। अब उनके प्रशंसकों की सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल भी शामिल हो गई है। गरिमा अग्रवाल ने न सिर्फ नीरज गोयल को बधाई दी, बल्कि अपने मेरठ स्थित आवास परिवार सहित आमंत्रित भी किया। इसके बाद नीरज गोयल ने परिवार के साथ अभिनेत्री व उनके परिजनों से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद नीरज गोयल ने बताया कि गरिमा अग्रवाल स्टार प्लस, जीटीवी, सोनी टीवी, सहारा समय, कलर्स पर विभिन्न धारावाहिकों में अभिनय के अलावा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा फिल्म इश्कनामा व हसीना में भी गरिमा अभिनय के बूते खूब तारीफ बटोरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें