फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से किशोर की मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला आलकला निवासी पूर्व सभासद साजिद के भतीजे आमिर (12) पुत्र माजिद को तीन दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों ने उसका कैराना में ही प्राइवेट डाक्टर से उपचार कराया था। साजिद ने बताया कि इसके बाद आमिर की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन मंगलवार रात आमिर के सीने में फिर से तेज दर्द हुआ। साथ ही बहुत ज्यादा पसीना आने पर उसे शामली के एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि हार्टअटैक के कारण उसकी मौत हुई। वहीं, आमिर की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बुधवार को गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें