फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति सागर महाराज का मनाया समाधि दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब याद आए शांति सागर महाराज
विज्ञापन

शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति द्वारा महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में आचार्य शांति सागर महाराज का समाधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आचार्य शांति सागर महाराज के जीवन चरित्र पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि शांति सागर महाराज का जन्म 1872 में कर्नाटक में हुआ था। 146 वर्ष पूर्व एक पुण्य आत्मा ने जन्म लिया था। शांति सागर महाराज पुण्य आत्मा थे और उन्होंने 16 वर्ष तक केवल एक समय ही भोजन किया। दो ग्रंथों का अध्ययन किया। भगवती आराधना के शास्त्र को 36 बार पढ़ा, 18 करोड़ बार जप किया। आज ही के दिन उन्होंने पूर्ण रूप से समाधिमरण लिया था। इस अवसर पर अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, अनिल जैन, प्रवीण जैन, जेके जैन, दीपक जैन, सलेकचंद जैन, वीरेश जैन, राजीव जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें