शामली।
बीएड के शिक्षकों ने चार वर्ष बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित ने होने को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को कलक्ट्रेट में वर्ष 2013-14 में बीएड में सीधे प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने चार वर्ष बाद भी रिजल्ट घोषित होने को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए रिजल्ट दो या फांसी दो के जमकर नारे लगाए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उस समय यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षण संस्थाओं को सीधे प्रवेश लेने की अनुमति दी थी। जिसके बाद संस्थाओं ने उनसे संपर्क कर प्रवेश किए थे। उसके बाद यूनिवर्सिटी द्वारा कोर्ट के आदेश पर सभी की परीक्षा कराई। रिजल्ट को लेकर कई बार यूनिवर्सिटी के चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन वह मामला कोर्ट में होने का हवाला देते हैं। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित कराने की मांग की। इस दौरान नीशू, रवि, अरुण, पंकज, मनोज, विमल, सुभाष आदि रहे।