फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की इच्छा तक ही रहता मनुष्य जीवित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आर्य समाज के श्रावणी पर्व के चौथे दिन आर्य समाज में वैदिक यज्ञ एवं भजन, प्रवचन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रात वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
बुधवार को आर्य समाज के श्रावणी पर्व का चौथा दिन रहा। सुबह वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान आर्य विद्यासभा के प्रधान राजपाल आर्य और उनकी पत्नी कौशल्या आर्या रहे। यज्ञ रविदत्त शास्त्री ने संपन्न कराया। आर्य समाज के सत्संग भवन में भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने वंदना कराई। वैदिक प्रवक्ता वेदप्रकाश क्षोत्रिय ने कहा कि मनुष्य अपने उपयोग की वस्तुओं को अपने हाथ से बनाता है, लेकिन परमात्मा ने हमें जो शरीर रूपी रथ में बैठाया है, वह परमात्मा की इच्छा तक ही बैठना है। सबसे अधिक स्वच्छ आंख की पुतली है। जैसा की आंख में कण लगने से आंख झपकने लगती है। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, स्त्री आर्य समाज से कौशल्या देवी, सुनीता आर्या, ऊषा आर्या, सूर्य प्रताप आर्य, शुभम आर्य, श्वेता आर्या, मृणाली आर्या, प्राची आर्या, अवंतिका आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें