शामली।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देवी उमराकौर बनत और ओशोदीप पब्लिक स्कूल शामली में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। बनत के प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा और ओशोदीप की प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने सभी बच्चों को खेलों में प्रतिभाग कर अपना स्वास्थ्य ठीक रखने और कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों के बच्चों ने खो-खो, दौड़, रस्साकसी, लंबीकूद, ऊंची कूद आदि खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।