कांधला/ऊन।
कस्बे के ईदगाह पर सुबह करीब साढे़ सात बजे मौलाना नूरूल राशिद कांधलवी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कुर्बानी पर्दे में करने के साथ-साफ सफाई का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस्लाम सभी धर्मों का सम्मान करता है। ईदगाह पर एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। उधर, गंगेरू ईदगाह पर मौलना मारुफ ने नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ कराई। गढ़ी दौलत के ईदगाह में मौलाना आकिल के द्वारा नमाज अदा कराई। मौके पर सुरक्षा के चलते सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर ऊन में स्थित ईदगाह पर सुबह 8:45 बजे मौलाना अब्बास ने नमाज अदा कराई। चौकी इंचार्ज ऊन विनीत मलिक एवं अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहा। हथछोया गांव में मौलाना असद ने ईद की नमाज अदा कराई।