शामली। ओशोदीप पब्लिक स्कूल में पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को पॉलीथिन बैग का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बच्चों को कागज व कपड़े के बैग बनाना भी सिखाया गया। चरण सिंह कॉलोनी स्थित ओशोदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में प्रबंधक पूनम सिंह व सेकेट्री अनीता सिंह ने किया। प्रधानाचार्या प्रियंका ने बच्चों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से वातावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को रविवार से पॉलीथिन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर देने के लिए प्रेरित किया, वहीं रद्दी अखबार, पेपर, चार्टस व कपड़े के बैग बनाना सिखाया। इस दौरान कमलेश, आशीष, काजल, शुभम आदि मौजूद रहे।