जांच कराने का आश्वासन
झिंझाना।
गांव वेदखेड़ी निवासी महिलाओं ने उपजिलाधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि उज्ज्वला योजना के तहत भी उनके गांव में अपात्रों को रसोई गैस व सिलिंडर दिए गए हैं। अब फिर गांव में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना का लाभ इन्हीं परिवारों को दिया जा रहा है। जबकि ये परिवार अपात्र है। अब स्वास्थ्य विभाग से पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी अपात्रों को दिया जा रहा है। शिकायत करने वालों में फरीदा, प्रमिला, रेशमा, गुड्डी, शिमला, बबीता, सुदेश, पूजा, मोहसिना, राजरानी, आदि महिलाएं रही हैं। एसडीएम अरविंद कुमार ने नायब तहसीलदार द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है।