थानाभवन।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी से पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पौधे रोपण करने की अपील की। मंगलवार को थाने में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने 12 पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से वायु में प्रदूषण फैल रहा है उसे देखते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इसलिए हम सभी को पर्यावरण के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। इस दौरान सुशील कुमार, सुशील त्यागी, शहजाब, तनुश आदि मौजूद रहे। वहीं, बजाज शुगर मिल में प्रबंधन की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया गया। मौके पर प्रबंधन ने मिल परिसर में पौधरोपण करते हुए सभी से पर्यावरण बचाने की अपील की और सभी से लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए जागरूक करने की अपील की।