फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के मद्देनजर रिपयेर हुए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर कोतवाली सहित यमुना पुलिस चौकी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे खराब पड़े छह सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया गया। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम कोतवाली पर बनाया गया है। कैराना में कोतवाली परिसर में दो, हरियाणा सीमा यमुना पुलिस चौकी पर एक, कांधला तिराहे पर एक, चौक बाजार में एक तथा शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। तकनीकी खराबी के कारण सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। 28 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर कैराना पुलिस ने सोमवार को मैकेनिक को बुलाया तथा उपरोक्त सीसीटीवी कैमरों की रिपेयरिंग कराकर उन्हें चालू कराया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें