फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम मंटी हसनपूर में दस दिन का व्यक्तित्व विकास शिविर का श्ुाक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि चरथावल विधानसभा के विधायक विजय कश्यप के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की रूप रेखा को आगे बढ़ाया। बच्चों को सूर्य नमस्कार, गीत, शारीरिक भौतिक, रस्सा कस्सी व सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता कराई गई। गीत में चाणक्य ग्रुप ने बाजी मारी। सूर्य नमस्कार में दीपा प्रथम, आकाश द्वितीय, मोहित तृतीय रहा। भौतिक परीक्षा में कोमल व रस्साकशी में एकलव्य ग्रुप ने बाजी मारी। विधायक ने बच्चों की सराहना करते हुए पुरस्कार दिया। इस दौरान प्रधान रजनीश, सोमपाल मुकेश, अनुज, श्रीपाल व सूर्या फाउंडेशन मेरठ क्षेत्र के प्रभारी कृष्ण कुमार चौबे व क्षेत्र प्रमुख कवल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें