झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अभिभावकों को बताया कि जो अध्यापक सेवानिवृत्त हो चुके है उनके स्थान पर सरकार से अभी नई नियुक्ति नहीं होने के कारण शिक्षकों का अभाव है। इसके लिए पीटीए का गठन कर अध्यापकों की व्यवस्था के अलावा फर्नीचर, भवन निर्माण शुद्ध पेयजल, जनरेटर, कंप्यूटर लैब, रसायन, भौतिक, जीव, गृह विज्ञान लैब की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा अभिभावकों ने भी कॉलेज को और अच्छा कैसे बनाया जा सकता है? अपने विचार रखे। अभिभावकों ने कॉलेज में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन कॉलेज प्रबंधन को दिया है। इस दौरान अफसार, बिल्लू शर्मा, योगेश शर्मा, निसार अहमद, धर्मबीर सिंह, बलजीत सिंह, रामकुमार, इलियास, विरेंद्र, महमूद अंसारी, विपिन, आदि मौजूद रहे।