शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल में सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय गणित अध्यापन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य एके गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला में शामली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ के लगभग 60 गणित शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मास्टर ट्रेनरों डीपीएस देहरादून से संजय राजन और सीसीए स्कूल गुरुग्राम से शाहिद कलीम कुरैशी ने शिक्षकों को गणित विषय पढ़ाने और बच्चों को समझाने के आसान तरीके बताएं। प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य गणित विषय के अध्यापन को और अधिक प्रभावी बनाना है। जिससे शिक्षक पहले से बेहतर तरीके से शिक्षण प्रणाली को अपना सकें और विद्यार्थी उसका लाभ उठाकर उच्च शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वह कार्यशाला में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। जिससे भविष्य में वह बेहतर अध्यापन प्रणाली को अपनाकर अच्छे से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें और विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।