कैराना। बाजार बेगमपुरा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये गए दिमागी बुखार से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का उद्घाटन रालोद नेता अनिल चौहान ने फीता काटकर किया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बालिकाओं को टीकाकरण के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि यह टीका एक वर्ष से 15 वर्ष तक आयु के बच्चों को लगाया जाता है। एएनएम सविता पांचाल, डॉ. विनोद गर्ग, हेल्थ एजूकेशन ऑफिसर राज नारायण दुबे, बीपीएम अतुल कुमार, डीसीपीएम आरिश खान आदि मौजूद रहे।